फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हड्डों के झुंड के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव में शनिवार शाम अमरूद के पेड़ पर लगे हड्डों के छत्ते पर पत्थर मारने से झुंड बौखला गया। इसके बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने चादर और धुएं की मदद से घायलों को बचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बूढ़ाडीह कला निवासी अक्षय पटेल (20) पुत्र अमरीश, सचिन चौरसिया (25) पुत्र लवकुश और रामनारायण (48) पुत्र मोहर गांव में रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक हुए हड्डे के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों लोग हड्डे के हमले की चपेट में आकर अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सीएचसी निचलौल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. शांतिविजय मिश्रा ने बताया कि तीनों के सिर और पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर हड्डों ने हमला किया है। उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें