फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालयों की एकजुटता से शिक्षा जगत को मिलेगा मजबूत आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विद्यालयों की एकजुटता और आपसी समन्वय से ही शिक्षा जगत को मजबूत आधार मिलेगा। निजी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं का समाधान संवाद, सहयोग और संगठन की मजबूती से किया जा सकता है। यह बातें इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस के संरक्षक संतोष पांडेय ने रविवार को नगर के एक होटल में आयोजित एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग में कही।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से संतोष पांडेय, रत्नेश चंद्रा और नीरज तिवारी को संगठन का संरक्षक बनाया गया। नवरत्न मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के विस्तार के लिए विभिन्न ब्लॉकों और क्षेत्रों में कोऑर्डिनेटर व को-कोऑर्डिनेटर भी मनोनीत किए गए। महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि निजी विद्यालयों के प्रति समाज में नकारात्मक नैरेटिव बनाया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधकों को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। संरक्षक संतोष पांडेय ने कहा कि विद्यालयों की समस्याओं का समाधान आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों से संगठन के माध्यम से लगातार संपर्क में रहने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में विद्यालय प्रबंधकों के साथ खड़ा रहेगा। किसी विद्यालय पर अनावश्यक दबाव या परेशानी की स्थिति में नियमानुसार समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष रितेश पांडेय ने किया। स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अभिषेक विश्वकर्मा ने आगामी खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रत्नेश चंद्रा, सर्वेश, सह सचिव राज कुमार जायसवाल, अखिलेश्वर कुमार गुप्ता, घनश्याम, रोहित श्रीवास्तव, चंदन गुप्ता, चंद्रशेखर पटेल, अविनाश, महिमन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें