फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालय में बनाई औषधीय वाटिका, आयुर्वेद के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बसडिला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी ने शनिवार को संतलाल इंटर कॉलेज देवीपुर में औषधीय वाटिका स्थापित की। वाटिका में अर्जुन, अंजीर, आंवला, अपराजिता, रुद्राक्ष, दालचीनी, तेजपत्ता, तुलसी, एलोवेरा और पत्थरचूर्ण समेत विभिन्न औषधीय पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आशीष त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आयुष विधा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार-विहार और योग के नियमित पालन के बारे में जागरूक किया। साथ ही आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हृदयनाथ यादव, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और वार्डबॉय अमित कुमार सिंह समेत अन्य लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें