नौतनवा। गुरुनानक देव के आगामी प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को सिख समुदाय ने हनुमान चौक-पड़ाव रूट पर प्रभात फेरी निकालकर जयकारे लगाए। वहीं प्रभात फेरी में शामिल गुरुनानक देव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से निकाली गई प्रभात फेरी हनुमान चौक, न्यू मार्केट रोड, घंटाघर चौक, जानकी नगर से पड़ाव होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई।
इस दौरान ढोल-मजीरा, कीर्तन और गुरुवाणी के जाप से नगर गुंजायमान हो उठा। प्रभात फेरी में समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, समाज सेवी मनोज कुमार राना, अमरिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, मनमीत सिंह, अनमोल सिंह, सुरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, करमजीत, मंजीत कौर, सतपाल, बादल सिंह, चरनप्रीत सिंह, गुरप्रीत, अनुप्रीत कौर, तजिंदर पाल, ऋषि सिंह, ईश्वरप्रीत सिंह आदि लोग शामिल रहे। संवाद