फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वर ने रुलाया...खतौनी के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे किसान

Thu, 17 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील में सर्वर बार-बार फेल होने के कारण किसानों को खतौनी के लिए परेशान होना पड़ा। जरूरी कार्यों के लिए खतौनी निकालने आए किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। दोपहर बाद सर्वर की स्थिति ठीक हुई। उसके बाद खतौनी निकलना शुरू हुआ।
विज्ञापन

बैदा गांव से आए किसान इंद्रासन यादव ने बताया कि सुबह से ही तहसील परिसर में हूं। एक घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी खतौनी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि सर्वर बार-बार फेल हो रहा है। इससे न केवल उनका समय बर्बाद हो रहा है। बल्कि अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सुचितपुर निवासी गंगा पासवान ने बताया कि वह सुबह 10 बजे तहसील पहुंचा।
आधे घंटे तक लाइन में रहा, लेकिन फिर भी खतौनी नहीं मिल सकी। उन्होंने यह भी बताया कि तहसील में आए दिन सर्वर की समस्या बनी रहती है। इससे किसान परेशान हैं। मुजुरी गांव के किसान महेंद्र चौधरी ने बताया कि आवश्यक कार्य के लिए प्रमाणित खतौनी की जरूरत है। सुबह 11 बजे तहसील आया, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खतौनी नहीं मिल सकी। खैंचा निवासी रामसजन ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से ही खतौनी के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन बार-बार सर्वर फेल होने के कारण काफी देर बाद, लगभग 12:30 बजे खतौनी निकल सकी।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर पंकज शाही ने बताया कि तहसील के विभिन्न पटलों के कमरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके कारण थोड़ी बहुत सर्वर की परेशानी थी। कुछ देर बाद शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें