फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कड़ी धूप और उमस कर रहे परेशान, बिजली कटौती से मुश्किल में जान

विज्ञापन
तल्ख धूप के चलते महराजगंज- फरेंदा हाइवे पर सीमित रही आवाजाही ।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
विज्ञापन

धूप और गर्मी के कारण बाहर जाने से बच रहे लोग, बिजली कटौती के कारण घर में भी नहीं मिल रहा आराप
महराजगंज। कड़ी धूप और उमस से जूझ रहे जनपदवासियों को राहत देने की बजाए बिजली निगम की व्यवस्था कष्ट दे रही है। दिन में लोग धूप से बाहर जाने से बच रहे हैं लेकिन बिजली गुल रहने के कारण घर में भी उन्हें आराम नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसान अगले कुछ दिनों में मौसम का रूख नहीं बदलने वाला। यदि बिजली निगम के जिम्मेदार अपनी कार्यशैली सुधार लें तो लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
शुक्रवार धुंध के चलते अधिकतम तापमान में आई दो डिग्री की कमी से लोगों को हल्की राहत मिली थी। शनिवार की सुबह चटख धूप के साथ शुरू हुई और दिन चढ़ने के साथ तल्ख होती गई। हवा का रुख बिल्कुल शांत बने रहने के कारण लोगों को बेचैनी महसूस हुई। बाहर निकलने वाले ठंडे पानी से चेहरा धुलकर व शीतलता की घूंट लेकर खुद को हाइड्रेट रखने का जतन करते रहे। इस मौसम में बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तराई का अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हुई। दोपहर एक बजे के बाद बाहर निकलने वाले लोगों को शरीर झुलसने जैसा अहसास होता रहा। बाइक सवारों की हालत सबसे खराब दिखी और वह थोड़ी-थोड़ी दूर पर शीतल जल पीकर तल्ख धूप का सामना करने का जतन करते दिखे। शाम चार बजे तक धूप की तीव्रता बनी रही। दिन डूबने के बाद तेज धूप से तो राहत जरूर मिली लेकिन शांत हवाओं ने पसीना छुड़ाने में कोई कमी नहीं आने दी। नाम के समय घर के भीतर बेचैनी महसूस होने के चलते लोग खुले आसमान के नीचे सुकून की आस में बैठे दिखे। देर रात तक भी गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं मिली यहां तक की रात आठ बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
तहसीलों पर घंटों तो मुख्यालय पर हर घंटे ट्रिपिंग
मौसम की तल्खी से राहत सिर्फ पंखा व कूलर ही दे रहे हैं। लेकिन मौसम की दुश्वारी के बीच बिजली निगम भी आंख-मिचौली का खेल कर रहा है। तहसील मुख्यालय फरेंदा, निचलौल व नौतनवां की बात करें तो फाल्ट सही करने के नाम पर दिन के समय 3 घंटे तो रात में दो घंटे से अधिक कटौती हो रही है। इससे गर्मी के मौसम में लोगों की समस्या बढ़ गई है। फरेंदा के अखिलेश वर्मा, संतोष दूबे, रवि श्रीवास्तव, अरविंद दूबे आदि ने बताया कि तहसील में लंबी कटौती के अलावा हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग के नाम पर बत्ती गुल हो रही है और लो वोल्टेज की समस्या के कारण एसी लोड ही नहीं उठा रहा है। मुख्यालय निवासी राजेश जायसवाल, पिंटू गुप्ता, राम संवारे, शनी प्रजापति ने बताया कि कहने को बिजली नहीं कट रही है लेकिन हर आधा एक घंटे पर 5 से 10 मिनट की कटौती हो रही है। लोगों के अनुसार, 24 घंटे में 20 से 25 दफा कटौती की जा रही है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह के अनुसार फाल्ट के कारण बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में किसी तरह की राहत अगले तीन दिन तक नहीं मिलने वाली। धूप की प्रचंडता बढ़ेगी। हवा ने साथ दिया तो हीटवेव की स्थिति से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोग धूप से बचें व खुद को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें