फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाैड़ी होगी सड़क...रिहाइश और रोजगार की आंकी जा रही कीमत

Fri, 25 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर से ठूठीबारी बॉर्डर तक हाईवे का निर्माण हो रहा है। शहर में इसके दायरे में आने वाले करीब 200 मकानों-दुकानों का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें कितना मुआवजा दिया जाएगा। इसका निर्धारण किया जा रहा है। शहर के अलावा इससे आगे सड़क के दायरे में आने वाले मकान दुकानों का मूल्यांकन होगा। शहर से ठूठीबारी तक प्रस्तावित हाईवे निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इस परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण और निर्माण के दायरे में मकानों और दुकानों का मूल्यांकन जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें इस कार्य में जुटी हैं, ताकि प्रभावित संपत्तियों का उचित मूल्यांकन कर मुआवजा राशि निर्धारित की जा सके।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के तहत मकानों और दुकानों की वास्तविक स्थिति, निर्माण सामग्री, उम्र, और अन्य सुविधाओं का अध्ययन किया जा रहा है। मूल्यांकन के बाद भूमि अधिग्रहण विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके आधार पर मुआवजा राशि तय की जाएगी। संपत्तियों की हर छोटी-बड़ी जानकारी को दर्ज किया जा रहा है।
मकानों की वर्तमान स्थिति, निर्माण का वर्ष, मंजिलों की संख्या, उपयोग की गई निर्माण सामग्री और आधुनिक सुविधाओं जैसे टाइल्स, बिजली, पानी की व्यवस्था आदि की जांच की जा रही है। एनएचएआई की टीमें नाप-जोख कर हर इंच का सटीक मूल्यांकन कर रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनदेखी न हो।
मूल्यांकन प्रक्रिया में यह भी देखा जा रहा है कि मकान कितना पुराना है, उसकी संरचना कैसी है और क्या वह जर्जर हालत में है या नया है। इसके अलावा, दुकानों के मामले में उनके व्यावसायिक उपयोग, स्थान और आर्थिक महत्व को भी ध्यान में रखा जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मुआवजा राशि निर्धारण में पारदर्शिता बनी रहे।
मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट भूमि अध्याप्ति विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित संपत्तियों का अवार्ड बनाया जाएगा। अवार्ड में यह निर्धारित किया जाएगा कि प्रत्येक मकान और दुकान का वास्तविक मूल्य क्या है। मुआवजा राशि तय करने में संपत्ति की स्थिति, निर्माण की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं को आधार बनाया जाएगा।
अब तक 95 करोड़ वितरित, 13.55 करोड़ अब शेष : महराजगंज। शहर से लेकर ठूठीबारी तक हो रहे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के बदले किसानों को मुआवजा राशि के रूप में अब तक 95 करोड़ 75 लाख 30 हजार 501 रुपये का वितरण किया जा चुका है। वहीं, 13 करोड़ 55 लाख 82 हजार 966 रुपये की मुआवजा राशि अभी तक वितरित नहीं की जा सकी है। जानकारी के अनुसार, शहर से लेकर ठूठीबारी हाईवे निर्माण में भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को विभिन्न क्षेत्रों में मुआवजा वितरण की स्थिति पर नजर डालें तो सिंदुरिया में 13,91,49,385 रुपये, हरिहरपुर में 22,63,69,163 रुपये, परसाचक गोबरही में 11,90,24,085 रुपये और पतरेंगवा में 27,79,03,367 रुपये का वितरण किया गया है।
इसके अलावा धनेवा-धनेई में 25,29,603 रुपये, ढेकावे में 27,59,125 रुपये, सिरौली में 7,73,059 रुपये और पाली उर्फ हनुमानगंज में 75,34,077 रुपये मुआवजा राशि किसानों को दी गई है।
वहीं, हरदी में 1,03,79,812 रुपये, बाली में 1,68,060 रुपये, भागाटार में 4,32,53,712 रुपये, जमुई कला में 1,16,96,628 रुपये, लोहरौली में 2,60,08,121 रुपये, आराजी बैरिया में 10,56,065 रुपये, गडौरा में 1,01,88,442 रुपये, निचलौल में 58,52,024 रुपये, और नौवाबारी में 21,05,736 रुपये मुआवजा वितरण हो चुका है।
विज्ञापन

ठूठीबारी तक 1,00,16,151 रुपये, नौनिया में 81,13,346 रुपये, भरवलिया में 4,46,68,873 रुपये, मिठौरा में 76,48,854 रुपये, और कड़जा में 3,32,813 रुपये का वितरण हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें