फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अस्पताल में गेट से ट्राॅमा सेंटर तक 21 लाख से बनेगी सड़क

Thu, 28 Nov 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल मुख्य गेट से लेकर ट्राॅमा सेंटर तक 200 मीटर सड़क बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बालू और गिट्टियां समेत अन्य सामग्री की गिराई जा रही है। इसके लिए नगर पालिका विभाग की ओर से करीब 15 दिन पूर्व 21 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस सड़क बनने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के मुख्य द्वार से ट्रामा सेंटर तक की सड़क लंबे समय से खराब है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्राॅमा सेंटर में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है। इस सड़क के जीर्णोद्धार के बाद, अस्पताल परिसर तक पहुंचने का रास्ता सुविधाजनक हो जाएगा। इसके अलावा, अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिलेंगी, और उनका समय भी बच सकेगा। संतोष जायसवाल ने बताया कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा।

संजय भारती ने बताया कि जिला अस्पताल मुख्य द्वार से लेकर ट्रामा सेंटर तक सड़क बदहाल है। अनिल कुमार पासवान ने बताया कि छह पूर्व जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि 15 दिन पूर्व बजट की मंजूरी मिली है। संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से गिट्टियां और बालू गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें