फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, पिच कराने की मांग

Wed, 25 Dec 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। बागापार के बटौरा, शिवपुर, विशुनपुरवा, बेलहिया, बरगदवा, रेहांव, दलित बस्ती, सिसवनिया, सोनरा गांव को जोड़ने वाली सड़क कच्ची एवं बदहाल है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सदर ब्लाॅक के ग्राम सभा बागापार के विशुनपुरवा, बेलहिया, बरगदवा, रेहांव, दलित बस्ती को जोड़ने वाली सड़क आज भी कच्ची है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के समय सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण उदित यादव, नरसिंह साहनी, ऋषिकेश, अनूप शर्मा, श्यामबिहारी वर्मा, पौहारी वर्मा, चंदन ने बताया कि बागापार-चिउरहा मुख्य सड़क से बरगदवा टोले तक जाने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस रास्ते से बागापार, बटौरा, विशुनपुरवा, बेलहिया, बरगदवा, रेहांव, दलित बस्ती सहित दर्जनों गांवों के लोग आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कच्ची सड़क को पिच कराने की मांग की। संवाद

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें