फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश थमी, घिर गए संक्रामक रोगों के बादल

विज्ञापन
चिउरहा से शास्त्रीनगर जाने वाली सड़क पर लगा पानी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बारिश थमी, घिर गए संक्रामक रोगों के बादल
विज्ञापन

महराजगंज। दो दिन तक लगातार हुई बारिश के थमने के बाद नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में संक्रामक रोगों के बादल मंडराने लगे हैं। बारिश ने नगर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। लगभग आधा दर्जन वार्डों में जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह पानी लगने से जहां आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है, वहीं उनमें संक्रामक रोग का खतरा भी बढ़ गया है।
नगर पालिका परिषद में कुल 25 वार्ड हैं। पांच वर्ष से अधिक समय से नगर में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाली बनाए जाने की मांग की जा रही है, मगर अभी तक किसी भी वार्ड में जलनिकासी के लिए नाली का समुचित निर्माण नहीं हो पाया है। नगर के लोहिया नगर, बिस्मिल नगर, सिविल लाइंस, शास्त्री नगर, आजाद नगर व राजीव नगर वार्ड में पानी या तो जगह-जगह रुक गया है या फिर वार्ड में जाने वाली सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

एक से दूूसरे वार्ड व मुख्य मार्ग पर जाने वाली प्रमुख सड़क होने के नाते वार्डवासियों का उस रास्ते आना-जाना मजबूरी है। शुक्रवार को भी लोग वार्ड की सड़कों पर फैले गंदे पानी के बीच आते-जाते दिखे। सिविल लाइन वार्ड में रहने वाले मयंक कुमार ने कहा कि गंदे पानी से आने-जाने से लोगों में त्वचा संबंधी रोगों के होने का डर बना हुआ है। आजाद नगर के रहने वाले रामसेवक ने कहा कि मलेरिया, टायफायड व इन्फ्लूएंजा जैसे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी बढ़ रही है।
इन वार्डों में हुआ जलभराव, बढ़ी परेशानी
शास्त्री नगर वार्ड में चिउरहां जाने वाली सड़क पर घुटने भर से अधिक पानी बहता मिला। साइकिल व मोटरसाइकिल से आने वाले लोग तो निकल जा रहे थे, मगर पैदल आने वाले लोगों को या तो पानी से होकर गुजरना पड़ा या फिर दूसरे लोगों से सहायता लेकर आना पड़ा।
सिविल लाइंस से शास्त्री नगर जाने वाली सड़क पर भी घुटने भर पानी लगा हुआ है। इस मार्ग पर आने वाले लोगों को भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर नाली बनी है मगर अधूरी होने की वजह से लोगों की मुश्किल बढ़ रही है।
विज्ञापन

वार्डों में जलभराव को दूर करने, ब्लीचिंग का छिड़काव करने व फॉगिंग करने की दिशा में पालिका के कर्मियों को लगाया गया है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी योजना बनाई जा रही है।
- कृष्णगोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका

रेहरा गांव में पानी में डूबा फसल।संवाद- फोटो : MAHARAJGANJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें