फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबी फसल, घिरे गांवों में बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में डूबी फसल, घिरे गांवों में बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन

महराजगंज। शहर से लेकर गांव तक जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर जलभराव होने के कारण आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं फसल भी पानी डूब गई है। किसानों का कहना है कि अधिक दिनों तक हालात यही रहे तो एक मुठ्ठी धान भी नहीं होगा। भौरहियां, चंदन, झरही समेत बघेला नाला उफान पर होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
जानकारी के अनुसार परसा मलिक, ठूठीबारी, नौतनवां क्षेत्र में जलभराव से मुश्किल बढ़ गई है। सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। घुघली क्षेत्र में सड़क कट जाने से गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को जिले में कहीं कहीं फुहार पड़ी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले तीन दिन तक बारिश के आसार बन रहे हैं। हवा की गति तेज होने की आशंका है।
विज्ञापन

धान की फसल में जलभराव से किसान चिंतित
परसा मलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास से बघेला नाला उफना गया है। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। शुक्रवार सुबह बघेला नाला ओवरफ्लो होने से समीप बसे गांव रेहरा, बेलभार, मनिकौरा, बिषखोप, परसा भरटोलिया, श्रीरामपुर आदि गांवों के सिवान में धान की फसल डूब गई है।
किसान महबूब अली, बबलू यादव, अवधेश यादव, ब्रजेश्वर पटेल, रामबेलास यादव, दयाराम यादव, गया पासवान, रामबचन यादव आदि ने बताया कि झाड़ झंखाड़ से पटे बघेला नाले की सफाई नहीं कराए जाने से नाला ओवरफ्लो हुआ है। नाले का जलस्तर बढ़ता रहा तो घरों तक भी पानी पहुंच जाएगा।
प्राईमरी स्कूल में जलभराव
परसा मलिक। प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा में शुक्रवार को बघेला नाले का पानी घुस गया है। शुक्रवार को शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। बेलभार से रेहरा जाने वाले सम्पर्क मार्ग भी पानी डूबा है।
गांव के चारों तरफ जलभराव से बढ़ी दुश्वारियां
ठूठीबारी। नेपाल के पहाड़ समेत भारतीय सीमा क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश से भारतीय सीमा क्षेत्र में होकर बहने वाली भौरहियां, चंदन, झरही उर्फ प्यास नदी महाव नाला, सोनिया नाला उफान पर है। जिससे निचलौल ब्लॉक के लक्ष्मीपुर खुर्द, चटियां, भरवलियां, नौनियां, बसंतपुर, तुरकहिया, बोदना, मैरी, बकुलडीहा, सुकरहर, किशुनपुर, रामनगर आदि गांव के चारों तरफ जलभराव हो गया है। ग्रामीण विपिन कुमार, देवेन्द्र यादव, सुनील कुमार रौनियार, सुरेंद्र निगम, रामाश्रय यादव, धर्मेंद्र, भीम सहानी, सोनू ने बताया कि लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से गांव का सिवान पानी से भरा हुआ है जिससे पशुओं के चारा न मिलने से पशुपालकों की समस्याए बढ़ गईं हैं।
पुलिस चौकी में घुसा पानी
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के पूरब गंडक नदी का पानी ओवरफ्लो होकर शुक्रवार सुबह तक लक्ष्मीपुर खुर्द गांव सिवान में पहुंच गया। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के दक्षिण गडौरा जाने वाले मुख्य मार्ग के सटे पुरब लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी समेत प्राथमिक विद्यालय में जलभराव हो गया है।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार परिसर में जलभराव
नौतनवां। तीन दिनों से हो रही बारिश से अड्डा बाजार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी भर गया है। अस्पताल आने जाने वाले मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। एंबुलेंस से मरीजों को पानी में ही उतरना पड़ रहा है। शुक्रवार को इलाज कराने आईं बसंतपुर गांव की सूरजमती ने बताया कि जलभराव से होकर जाने में बहुत दिक्कत हुई। पिपरहवा गांव के विनोद ने बताया कि चार वर्षीय बेटी प्रीती को बुखार है। अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से बहुत समस्या हुई। यहां पर तैनात फार्मासिस्ट सुदामा यादव ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तक 30 मरीज इलाज कराने आए। प्रतिदिन 60-70 मरीज इलाज के लिए आते हैं । स्टाफ नर्स शीला देवी ने बताया कि परिसर में बरसात का पानी भरने से गर्भवती महिलाओं को बहुत समस्या हो रही है।
विज्ञापन

पिपरा मुंडेरी गांव का मुख्य मार्ग कटा
शिकारपुर। घुघली क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में मुख्य मार्ग बरसात के कारण कट गया है। इस मार्ग से पिपरा मुड़ेरी, हरपुर, पकड़ी, भिटौली, गेंसापुर, हथियागढ़, बरगदवा, बरवा आदि गांव के लोग घुघली, महराजगंज, सिसवा आने जाने का मुख्य मार्ग है। ग्रामीण राधेश्याम, रामाश्रय, दयानंद, देवीलाल ,अमित ने बताया कि सड़क कटने के कारण आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें