सोनौली। सोनौली सीमा पर भारत से नेपाल माल निर्यात में आ रही बाधाओं के बीच बुधवार को तीन घंटे अतिरिक्त संचालन कर रात एक बजे तक 519 ट्रकों को नेपाल भेजा गया। इससे सीमा पर पांच किलोमीटर तक पहुंच चुकी वाहनों की कतार घटकर करीब एक किलोमीटर रह गई।
नेपाल में साइबर संकट के चलते निर्यात प्रक्रिया धीमी पड़ने और सोनौली कस्बे में अतिक्रमण के कारण दिन में ट्रकों की आवाजाही बाधित हो रही है। इससे सीमा पर मालवाहक वाहनों का दबाव बढ़ गया और बुधवार को कतार करीब पांच किलोमीटर तक पहुंच गई थी। स्थिति को देखते हुए भारत और नेपाल के स्थानीय अधिकारियों ने आपसी समन्वय से सीमा पर तीन घंटे अतिरिक्त समय तक वाहनों की आवाजाही कराई। इससे सीमा पर फंसे वाहन चालकों को राहत मिली।
कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि जाम अब करीब एक किलोमीटर रह गया है।