फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महारानी का थाई बुद्ध विहार में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। थाईलैंड की महारानी चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी का सोनौली स्थित थाई बुद्ध विहार 960 में स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को दोपहर सोनौली अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते नेपाल के लुंबिनी के लिए प्रस्थान के दौरान महारानी ने थाई बुद्ध विहार में कुछ समय प्रवास किया। यहां बौद्ध परंपराओं के अनुरूप उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व 28 जनवरी को महारानी 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर कुशीनगर पहुंची थीं। यह उनकी कुशीनगर की पहली आधिकारिक धार्मिक यात्रा मानी जा रही है। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थलों पर दर्शन-पूजन कर विश्व शांति और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। 29 जनवरी को महारानी ने कुशीनगर में अपने प्रवास की शुरुआत महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर से की।
यहां उन्होंने भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित किया और भारत-थाईलैंड के प्राचीन मैत्रीपूर्ण संबंधों की मजबूती व विश्व शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने रामाभार स्तूप पहुंचकर पूजन-वंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें