फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोस्टमार्टम िरपोर्ट में फंदे से लटकने से माैत की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा विश्वनाथपुर पड़वनिया निवासी भीम यादव (26) की मौत हैंगिंग (फंदे से लटकने) के कारण हुई थी। इसकी पुष्टि शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुई। शुक्रवार को जामुन के पेड़ भीम का शव लटकता मिला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा विश्वनाथपुर पड़वानिया निवासी भीम यादव बृहस्पतिवार की रात 11:30 बजे घर से बिना बताए निकला था। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने ढूंढ़ा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह नहर की पटरी होकर जा रहे ग्रामीणों ने जामुन के पेड़ में लटका शव देखकर शोर मचाया। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर हत्या की अशंका जताई थी। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि हैंगिंग के कारण भीम यादव के मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें