फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, एक घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत्र के एक महदेइया गांव में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 19 वर्षीय युवती शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब एक घंटे उसका हाईवोल्टेज ड्रामा चला। युवती के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का अपनी बड़ी बहन के देवर से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती उससे शादी करना चाहती है और इसके लिए लगातार प्रयास कर रही थी। हालांकि, परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इससे नाराज होकर युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि रविवार को युवती घर से मिश्रवलिया छठ घाट जाने की बात कहकर निकली थी। दोपहर करीब पौने दो बजे रास्ते में महदेइया गांव के पास मोबाइल टावर देखकर वह उस पर चढ़ गई। इसके बाद शादी कराने की जिद पर अड़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची परसामलिक पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे करीब पौने तीन बजे सकुशल नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई और पूछताछ की।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि युवती शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। इस मामले में टावर पर चढ़कर हंगामा करने के आरोप में युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें