फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तंत्र-मंत्र के संदेह में मारपीट एवं धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर महंथ कुर्मी टोला में अंधविश्वास को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को भूत हांकने का आरोप लगाते हुए गांव के तीन लोगों ने अपने दरवाजे पर भोजन कर रहे व्यक्ति को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में ग्राम सभा हरपुर महंथ कुर्मी टोला निवासी अरविंद चौधरी ने बताया कि वे शनिवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर पर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के अविनाश चौधरी , करन चौधरी और रामरतन उसके घर आए और आरोप लगाने लगे कि तुम हमारे घर में भूत भेजते हो। जब इसका विरोध किया तो वे लोग उसे मारपीटे और जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटे और बीच-बचाव किया।
इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी करन, अविनाश व रामरतन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें