फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के हरदी गांव में राष्ट्र जागरण अभियान के अंतर्गत नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधि-विधान से पूजन के बाद कलश यात्रा के साथ हुई। गांव की सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। तीन दिवसीय इस महायज्ञ में प्रतिदिन यज्ञ, हवन एवं श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों का जागरण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। कथा के दौरान विद्वान वक्ताओं द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान और जीवनोपयोगी संदेश भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नंदलाल कसौधन, सुबास पटेल, जगदीश कसौधन, दयानंद, विनोद, रमेश, घुरई, प्रेम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और गांव का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें