फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्मार्ट मीटर के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र मुख्यालय पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें जलाकर किया विरोध
विज्ञापन

महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर स्थित विद्युत उपकेंद्र मुख्यालय के सामने आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीरें भी जलाईं।
विज्ञापन

पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों के साथ खुली लूट हो रही है। पहले जहां बिजली बिल 1500 रुपये तक आता था, वहीं अब वही उपभोक्ता 6000-7000 रुपये तक का बिल भरने को मजबूर हैं। प्रीपेड मीटर लगने के बावजूद 10-12 घंटे बिजली गुल रहने की शिकायतें आम हो गई हैं। प्रदेश में लगभग 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिनमें करीब 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं। पार्टी ने इनकी रीडिंग, बिलिंग और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इन मीटरों से न तो पारदर्शिता आई है और न ही सुविधा बल्कि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। आम उपभोक्ताओं व किसानों को राहत देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। प्रदर्शन के दौरान संजय पांडेय, उमेश गुप्ता, जाहिद अली, शिव कुमार, विनोद कुमार, गीता, सारदा, कौशल्या, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें