फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

Sun, 29 Jan 2017 11:18 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खजुरिया गांव में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश-यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा के दौरान 251 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण किए।
विज्ञापन

 कलश यात्रा रविवार को सुबह नौ बजे से यज्ञ स्थल से निकल कर खजुरिया, मुजहना, महेदवा चौराहे से भैसहिया, रामनगर, बहादुरगढ़ होते हुए त्रिमुहानी के रोहिन नदी पर पहुंची। जहां से कलश भरने के बाद पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाजे के साथ नाचते हुए मां के जयकारे लगाते रहे। यज्ञ के आयोजक अध्यक्ष गौरी यादव ने बताया कि यज्ञ के दौरान यज्ञ का कार्यक्रम दिन में रामलीला और रात को धार्मिक पाठ का मंचन होगा। यज्ञ के उद्घाटन के दौरान प्रधान प्रतिनिधि विन्ध्याचल वरूण ने लोगों को यज्ञ के प्रति जागरूक होने की बात कही। 
विज्ञापन

 इस दौरान दारा चौधरी, धर्मराज यादव, अनिल नायक, छोटू यादव, सोनू चौधरी, जयसिंह, गणेश, सुरेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें