बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
- फोटो : अमर उजाला
जिला संयुक्त अस्पताल में डीएम वीके सिंह और सीएमओ आरके तिवारी ने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाकर उद्घाटन किया। डीएम वीके सिंह ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पल्स पोलियो अभियान चला रही है।
सीएमओ आरके तिवारी ने बताया की जिले भर में पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल करने के लिए 1368 बूथ बनाए गए है। एक सप्ताह में 4 लाख 28 हजार बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें रविवार को जिले भर में 1 लाख 69 हजार बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान सीएमएस आरबी राम, डॉक्टर आरपी राय, एसीएमओ डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डिप्टी सीएमओ आईए अंसारी, सत्येन्द्र सिंह, विवेकानंद दूबे मौजूद रहे। डिप्टी सीएमओ आईए अंसारी ने कहा कि कोई बच्चा दवा पीने से छूट न जाए इसके लिए एक सप्ताह तक जिले भर में 950 मोबाइल टीम का गठन किया गया है। जो घर- घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाने का कार्य करेगें। इसी क्रम में मिठौरा पीएचसी अधीक्षक केपी सिंह ने दस बूथो का निरीक्षण किया। उन्होंने कई बूथों पर पोलियो का ड्राप भी पिलाए। इस दौरान विजय प्रताप सिंह, प्रीति मिश्रा, माधुरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।