फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाची के हत्यारे भतीजे को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरौली टोला अजमतपुर में बीते पांच मार्च को मुनक्का देवी (60) की हत्या के आरोप में भतीजे राम सकल को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हत्यारोपी राम सकल अपनी चाची के बात-बातपर डांटने से नाराज था। पांच मार्च को दोपहर में जब सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे और महिलाएं घर में आराम कर रही थीं। उसी समय मुनक्का देवी बरामदे में झाड़ू-पोछा कर रही थीं। राम सकल धीरे से अपनी चाची को बुलाया और घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद उसने घर में ही शव को छुपा दिया और अपने चचेरे भाइयों के साथ ही चाची की खोजबीन भी करने लगा। दूसरे दिन छह मार्च को पुलिस को सुबह 6:00 बजे मृतका के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। हत्यारोपी राम सकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मृतका के पति रामदुलारे की तहरीर पर भतीजे रामसकल पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने वाली टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें