फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हवाई यात्रा सहूलियत के लिए सभी तहसीलों में भूमि चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क व रेल मार्ग की सुविधा वाले तराई के महराजगंज में हवाई यातायात के प्रबंध के तहत हेलीपैड भी विकसित किए जा रहे हैं। शासन स्तर से जारी निर्देश के बाद सीडीओ ने सक्रियता बढ़ाते हुए जनपद के चारों तहसीलों में भूमि चिह्नांकन कार्य पूर्ण करा लिया है।
विज्ञापन

अब ब्लॉक स्तर के लिए भी भूमि सर्वे में लोनिवि अभियंता, एआरटीओ व संबंधित तहसील व ब्लाॅक प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। नए वित्तीय सत्र से पूर्व चिह्नांकन रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत जिले के सभी विकास खंडों में हेलीपैड विकसित करने के लिए 2026 जनवरी में प्रशासन को पत्र मिला। जिसके अनुरूप 50 मीटर लंबाई व 50 मीटर चौड़ाई के 0.25 हेक्टेयर भूभाग चिह्नित किए जाने की प्रक्रिया प्रभावी की गई।
सीडीओ ने बताया कि अब तक सदर, फरेंदा, नौतनवां व निचलौल के लिए भूमि चिह्नांकन किया जा चुका है। शेष बचे आठ विकास खंडों में चिह्नांकन प्रक्रिया जिला स्तरीय टीम, तहसील व ब्लाक प्रशासन की देखरेख में पूरा किया जा रहा है। यह चिह्नांकन प्रक्रिया इसी माह के भीतर पूरी कराते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें