फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेशनल टीम ने वर्चुअल माध्यम से जाना दुबौली आरोग्य मंदिर का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में ली जानकारी
विज्ञापन

महराजगंज। दुबौली स्थित आरोग्य मंदिर में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए नेशनल टीम ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान टीम ने आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

समीक्षा बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रोशनी पॉल ने आरोग्य मंदिर की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केंद्र पर स्वच्छता एवं हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है। साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने मरीजों की जांच, उपचार, ब्लड टेस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी टीम के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन


वर्चुअल बैठक के दौरान टीम ने मरीजों की संख्या, जांच सुविधाओं, स्वास्थ्य रिकॉर्ड के रखरखाव तथा केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी जानकारी ली। एएनएम आभा पटेल ने टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को कौन-कौन से टीके निर्धारित समय पर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले टीकों, उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी परामर्श तथा प्रसव पूर्व देखभाल की जानकारी भी विस्तार से दी गई। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, उमाशंकर यादव, सीएचओ राधिका मणि सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें