फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरा समाज को आरक्षण और सांविधानिक अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। मछुआरा समाज को उसका हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। समाज को सांविधानिक सुरक्षा एवं आरक्षण का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। जब तक मछुआरा समुदाय को उसका वास्तविक अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अभिनव विद्या मंदिर कॉलेज, उदितपुर भैया फरेंदा में आयोजित सांविधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज लंबे समय से अपने सांविधानिक अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। एकजुटता और संघर्ष के बल पर ही समाज को उसका हक मिल सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लोगों को जागरूक करने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने भैया फरेंदा से कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मछुआरा समुदाय के आरक्षण, सांविधानिक सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद ई. प्रवीण निषाद ,डॉ. निशांत त्रिपाठी, मालती निषाद, रविंद्र मणि निषाद, रामनाथ निषाद ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र निषाद, महेंद्र निषाद, बाबूराम, रमेश निषाद, अनिल और अमरावती निषाद आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें