महराजगंज। सदर ब्लॉक के कोटा मुकुंदपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को चौपाल में लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि निर्वाचन सूची से पात्र व्यक्तियों का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। मृत व अपात्रों का नाम नहीं रहेगा। इसमें डरने की कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन 1090 पर घरेलू हिंसा या किसी प्रकार से किसी द्वारा छेड़खानी करने की सूचना दे सकती। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि ग्राम सभा में किसी भी वारदात से बचें, शांति ही जीवन को खुशहाली का राह दिखाता है। ग्राम पंचायत में वृद्धा, दिव्यांग, पेंशन के पात्रों को पेंशन मिल रहे हैं। वृद्धा पेंशन के लिए आठ नए पेंशन के लिए चौपाल में ऑनलाइन आवेदन किया गया। ग्राम पंचायत में कुल जनसंख्या 6035 व 980 परिवार है। स्वयं सहायता समूह दो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक, मनरेगा जाॅब कार्ड धारक 522 में कार्य करने वाले इच्छुक जाॅब कार्ड धारक 450 है।