फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अर्ह मतदाता का नाम नहीं छूटेगा

विज्ञापन
खोस्टा गांव में चौपाल को संबोधित करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। 
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत खोस्टा में प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन एवं समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म 6, 7 व 8 उपलब्ध करा रहे हैं। फार्म भरकर समय पर बीएलओ के पास जमा करना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इससे सटीक एवं शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि किसी भी अर्ह मतदाता नाम निर्वाचक नामावली में छूटने नहीं पाएगा।
जिलाधिकारी ने पराली जलाने की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पराली जलाने से खेत की मिट्टी और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसलिए पराली जलाने से किसान भाई बचें। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव की कुल आबादी 3400 है। कुल परिवार 512 हैं। 275 लोगों के पास निजी बोरिंग है। 125 ग्रामीणों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है। वृद्धा पेंशन 194 लोगों को, विधवा पेंशन 58 और दिव्यांगजन पेंशन 25 लोगों को मिल रहा है। व्यक्तिगत शौचालय निर्मित 832 लोगों का बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें