फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नालों की सफाई के लिए नगर पालिका ने खरीदा मिनी पोकलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
23 लाख रुपए की लागत से खरीदा गया मिनी पोकलेन
विज्ञापन

महराजगंज। बारिश के मौसम में नगर की नालियों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने मिनी पोकलेन मशीन की खरीदारी की है। 23 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई इस मशीन का उपयोग नगर की सकरी गलियों और ऐसे स्थानों पर किया जाएगा, जहां बड़ी मशीनों को पहुंचाना मुश्किल होता है। नगर पालिका ने यह खरीदारी 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से की है।
नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर नालियां संकरी होने के कारण सफाई कर्मचारियों को हाथ से सिल्ट और कचरा निकालना पड़ता है। इसमें अधिक समय लगने के साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी बनी रहती है। मिनी पोकलेन के आने से अब ऐसी नालियों की सफाई कम समय में कराने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। मशीन का आकार छोटा होने के कारण इसे नगर की संकरी गलियों और कम चौड़ाई वाले रास्तों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ आलोक कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान नालियों में जमा कचरे और सिल्ट के कारण पानी की निकासी प्रभावित होती है। इससे कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में नालियों की नियमित सफाई जरूरी है। मिनी पोकलेन के माध्यम से नालियों की गहराई में जमा सिल्ट और कचरे को निकालने में भी मदद मिलेगी। इससे सफाई कर्मचारियों का श्रम और समय दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें