फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पालिका अध्यक्ष ने किया जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बारिश के मौसम में जलभराव और अन्य जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक कर बारिश से उत्पन्न होने वाली समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने जलभराव, जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पलिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की सूचना मिलने पर कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचें और पानी की निकासी सुनिश्चित करें। आमजन को बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के बाद अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने फरेंदा रोड पर जल निकासी की समस्या का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके की स्थिति देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई कर पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। इसके बाद इंदिरा नगर में पेड़ गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेड़ हटाने समेत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभासद गोरख पासवान, सफाई नायक इंद्राशन, चालक आरिफ खान, विवेक कुमार, सोनू सहित नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें