फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीसरे दिन भी नहीं खुल सका मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग

विज्ञापन
मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग पर बिखरा मलबा।
विज्ञापन
सोनौली। रविवार को तीसरे दिन भी सोनौली से काठमांडों जाने वाली मुख्य सड़क मुगलिन में भूस्खलन के कारण जाम है। इसके कारण सड़क के दोनों तरफ करीब दस हजार वाहन और 25 हजार यात्री फंसे हैं। कस्बे को छोड़कर रास्ते में फंसे यात्रियों को खाना और पानी की व्यवस्था पुलिस ने की। यह वह बसे हैं जो जाम के कारण आगे और पीछे नहीं जा सकती हैं।
विज्ञापन

भरतपुर स्थित सड़क संभाग कार्यालय ने बताया कि भूस्खलन हटाने का काम रविवार सुबह छह बजे से जारी है। कार्यालय के इंजीनियर कृष्ण आचार्य ने बताया कि सूखा भूस्खलन रुक गया तो शाम सड़क खोली जा सकती है। वर्तमान में मुगलिन की ओर से दो और नारायणगढ़ की ओर से दो मशीनों से भूस्खलन हटाने का कार्य किया जा रहा है। अतिरिक्त मशीनें लगाने के लिए जगह नहीं है इसलिए चार मशीनों से भूस्खलन हटाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर अभी भी 35 मीटर तक भूस्खलन का मलबा है। उन्होंने बताया कि अगर इसे आसानी से हटाया जा सके, शाम तक सड़क खोली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें