फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बुजुर्ग को बंदर ने काटकर किया लहूलुहान

Mon, 07 Jul 2025 05:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक निवासी 55 वर्षीय अहमद अली को सोमवार को बंदर ने काटकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौक वार्ड नम्बर 15 गुरु गोरक्षनाथ नगर निवासी अहमद अली सोमवार को घर से किसी काम से बाजार की तरफ जा रहे थे। वे अभी दक्षिणी चौक रेंज गेट से थोड़ा ही आगे बढ़े थे कि अचानक एक बंदर ने उन्हें काटकर लहूलुहान कर दिया। शोर करने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बंदर को भगाया और परिजनों को सूचना दी। दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि बंदर को वन्यजीव प्राणी से हटा दिया गया है। बंदर पकड़वाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष या आलाधिकारियों की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें