फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने युवक का सिर फोड़ा

Tue, 26 May 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। कपड़ा स्त्री कराने गए युवक की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। इसमें उसका सिर फट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम शीशगढ़ टोला लक्ष्मीपुर निवासी ऋषभ गुप्ता ने बताया कि 21 मई की शाम करीब 7.30 बजे मित्र साहिल के साथ कपड़ा स्त्री कराने के लिए ठूठीबारी गया था। वहीं पर शराब की नशे की हालत में अभिषेक गौड़ ग्राम रमगढ़वा थाना बरगदवा अपने दोस्त अब्दुला ग्राम ठूठीबारी टोला धरमौली देखते ही गाली देने लगे। आरोप है कि जब विरोध किया तो नाराज होकर अभिषेक गौड़ तथा अब्दुल्ला गाली देते हुए पिटाई कर दी। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया की अभिषेक गौड़, अब्दुल्ला व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें