फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोशाला समिति और नपा का नहीं सुलझा मामला

Sun, 29 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा के सिद्धार्थनगर वार्ड में स्थित गोशाला की कुछ भूमि पर स्वामित्व सिद्ध करने को लेकर मामला बढ़ता दिख रहा है। गोशाला समिति व नगर पालिका के बीच उपजा विवाद अब प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन

मामला राजनीतिक तूल पकड़ने के बाद आए दिन हो रही कहासुनी और झड़प के माहौल ने पूरे नगर में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मामले का निपटारा करने के लिए शनिवार को एसडीएम नवीन प्रसाद ने दोनों पक्षों को तहसील पर तलब किया था। यहां गहमागहमी के बीच हुई बैठक अधूरे दस्तावेज के कारण एक बार फिर बेनतीजा ही निकला। अब दोनों पक्ष सोमवार को एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत होंगे।
गोशाला के निकट मौजूद विवादित भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कराने को लेकर विगत तीन दिनों से नगर पालिका और गोशाला समिति के बीच जबरदस्त तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें