फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा देना

Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 'नई शिक्षा नीति व उच्च शिक्षा' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में कॅरिअर काउंसलर पूर्णेंदु शुक्ला ने बताया कि बदलती जरूरतों और नित नए संसाधनों के बढ़ते प्रयोग को ध्यान में रखते हुए भारत में भी नई शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा देना है। बदलती दुनिया और बदलते समाज में यह आवश्यक है कि रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएं और यह तभी संभव है जब युवा वर्ग स्वयं के व्यवसाय शुरू करने पर जोर देगा।
विज्ञापन

कॅरिअर काउंसलर पूर्णेंदु शुक्ला ने बताया कि यदि आप में लगन, नई चीजों को सीखने और ग्रहण करने की आदत है तो आज रोजगार के अनेकों अवसर उपलब्ध हैं। इवेंट मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्राफिक डिजाइनिंग, एथिकल हैकिंग, एंकरिंग, रेडियो जॉकी, कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया मैनेजर ऐसे क्षेत्र हैं जहां आप बेहतरीन करियर बना सकते हैं। कार्यक्रम को उप प्रधानाचार्य धीरज कुमार, पूर्व छात्र डॉ. राकेश रैना ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें