फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25 मरीजों का सीटी स्कैन करने के बाद फिर खराब हो गई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन तक खराब रहने के बाद मशीन को कराया गया था ठीक
विज्ञापन

ऑन हो रही है लेकिन स्कैन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही है मशीन
महराजगंज। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन एक बार फिर खराब हो गई। सोमवार को करीब 25 मरीजों का सीटी स्कैन करने के बाद मशीन ने दोबारा काम करना बंद कर दिया। मशीन ऑन हो रही है लेकिन स्कैन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही है। इससे मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सिटी स्कैन मशीन खराब चल रही थी। इसके कारण मरीजों को जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा था। सोमवार को तकनीकी खराबी दूर किए जाने के बाद मशीन को चालू किया गया। इसके बाद सोमवार को 25 मरीजों की जांच की गई लेकिन कुछ ही देर बाद मशीन में दोबारा तकनीकी समस्या आ गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी संबंधित इंजीनियर को दे दी है।
विज्ञापन

बार-बार मशीन खराब होने से मरीज परेशान

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इमरजेंसी, दुर्घटना, सिर में चोट, गंभीर बीमारी समेत कई मामलों में चिकित्सक सिटी स्कैन की सलाह देते हैं। ऐसे में मशीन के बार-बार खराब होने से मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ सकता है, जहां उन्हें अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है। सदर अस्पताल में जहां मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन जांच किया जाता है तो वहीं निजी जांच घर में 1800 से लेकर 4000 रुपये सीटी स्कैन जांच के नाम खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्जन
सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी समस्या आने की जानकारी इंजीनियर को दे दी गई है। इंजीनियर के आने के बाद मशीन की जांच कराई जाएगी और जल्द से जल्द इसे ठीक कराकर सुचारू रूप से संचालित कराया जाएगा। फिलहाल मशीन ऑन हो रही है लेकिन स्कैन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही है।
- डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें