फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरेंदा-बृजमनगंज जंगल में सड़क किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज मार्ग के दुर्गा मंदिर मोड़ के समीप सड़क के किनारे एक युवक का अर्धनग्न अवस्था शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा मार्ग के लेहड़ा मंदिर मोड़ से समय माता मंदिर के बीच में सड़क किनारे एक युवक का शव सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक का एक हाथ टूटा हुआ था। शरीर पर जगह जगह खरोच के निशान थे और नाक से खून भी निकला हुआ था। साथ ही युवक अर्ध नग्न था।
मृतक के हाथ पर टैटू बना था और राजू नाम गुदा हुआ था। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को फेंकने का मामला प्रतीत हो रहा है। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हाेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें