फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ गन्ने के खेत में घुसा, दहशत

Wed, 20 Jul 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज क्षेत्र के ढ़ेसो के टोला हडहवां में बुधवार की सुबह जंगल से निकलकर एक तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। पूरे दिन खेत में गन्ने छिपे रहे तेंदुए को लेकर गांव में  दहशत का माहौल बना रहा।

लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

बुधवार की सुबह करीब साढे़ पांच बजे निचलौल रेंज के जंगल से सटे स्थित ग्राम ढ़ेसो के टोला हड़हवा निवासी कैलाश कुमार मिश्र के गन्ने के  खेत में तेंदुआ चला गया। शौच को जा रहे ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को जंगल में खदेड़ा। पिछले तीन दिनों में दो बार गांव में तेंदुए के घुसने से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबध में रेंजर अशोक चंद्रा का कहना है कि कहीं भी तेंदुआ या कोई भी जंगली जानवर दिखे तो ग्रामीण उसके पास न जाएं और न ही उसे घेरने या मारने का  प्रयास करें। विभाग को तत्काल सूचना दें। विभाग जंगली जानवरों व लोगों की सुरक्षा को लेकर सजग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें