फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ

Wed, 20 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
‌विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बृजमनगंज स्टेशन रोड पर चल रहे धरना प्रदर्शन चौथे दिन तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हो गया। धरना के समर्थन में कस्बे के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर जुलूस निकालते हुए बृजमनगंज मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर पहुंचते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उनके समाधान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


बृजमनगंज क्षेत्र में बिजली कटौती, ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में धांधली, क्षेत्र की सड़क के निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत कार्य कराने की जांच, सीएचसी बृजमनगंज व धानी में एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता, लोहिया गांव विशुनपुर अदरौना में पात्रों के साथ सौतेला व्यवहार करके अपात्रों को लाभ देने सहित पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, विनोद जायसवाल, मनोज कुमार, अमरेंद्र यादव सहित गांव के अनेक लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया था।

धरनास्थल पर किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी के न पहुंचने से बुधवार को दिन में कस्बे के सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए जूलूस निकाला। विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस नेता वीरेंद्र चौधरी ने भी अपना समर्थन देते हुए कहा कि जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतर कर संघर्ष करूंगा। सभी प्रदर्शनकारियों ने फरेंदा-बृजमनगंज-उस्का मार्ग को आधा घंटा तक जाम रखा।
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए एक माह का समय मांगा। कहा कि बिजली की समस्या का समाधान 24 घंटे के अंदर हो जाएगा। ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने का आश्वासन दिया।  इस दौरान गिरजेश मौर्या, दीनबंधु कुमार, आशीष, प्रह्लाद प्रकाश, ज्ञानधर, दीपक, वीरेंद्र, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें