फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन अपनी फिर अतिक्रमण हटवाने में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन अपनी फिर अतिक्रमण हटवाने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन

तहसील की 10 डिस्मिल भूमि पर अतिक्रमण, पैमाइश के बाद भी कार्रवाई नहीं
निचलौल (महराजगंज)। कस्बे के कृष्णानगर वार्ड स्थित तहसील परिसर से सटे तहसील की करीब 10 डिस्मिल भूमि पर अतिक्रमण है। अब अपने ही भूमि से अतिक्रमण हटवाने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। भूमि पैमाइश के 25 दिनों बाद भी तहसील की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटवाया जा सका है।
पूर्व सभासद बिहारी लाल ने 9 जून को एसडीएम प्रमोद कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कृष्णानगर वार्ड स्थित तहसील परिसर से सटे अराजी संख्या 1465 जो राजस्व अभिलेख में तहसील के नाम दर्ज है, उस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिया है। उन्होंने तहसील की भूमि की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। तहसील की भूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर होते ही एसडीएम प्रमोद कुमार ने 10 जून को तहसीलदार राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह तथा हल्का लेखपाल अवधेश के साथ मौके का जायजा लिया। उसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार को टीम गठित कर तहसील की भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर 14 जून को भूमि की पैमाइश करने वाले टीम में दो कानूनगो छैल बिहारी दुबे तथा अशोक पटेल के अलावा पांच लेखपाल अवधेश, मनीष, श्रीभगवान, रामानंद, शमशेर शामिल रहे। भूमि की पैमाइश करने वाली टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए सीमांकन भी कर लिया, लेकिन 25 दिन बीतने के बाद भी जिम्मेदार अपने ही भूमि से अतिक्रमण नहीं हटवा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को हल्का लेखपाल के माध्यम से नोटिस दी गई है। कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा है। अगर ये लोग तहसील की भूमि से जल्द अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो बल पूर्वक जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उसके बाद जुर्माना राशि भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें