फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसडीएम के आश्वासन पर बेमियादी धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। दो सूत्री मांगों को लेकर केवलापुर खुर्द स्थित राजगढ़ समय माता मंदिर पर शुक्रवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना देर रात एसडीएम के आश्वासन पर स्थगित हो गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि शुक्रवार रात 8 बजे उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार एवं सिंचाई खंड द्वितीय के सहायक अभियंता जितेंद्र पटेल धरना स्थल पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने धरने का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी एवं ग्रामीणों के साथ करीब एक घंटे तक वार्ता की।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक जिला प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान नहीं करेगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। वार्ता के दौरान उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। साथ ही किसानों को भूमि का उचित मुआवजा देकर बांध का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार से इससे संबंधित कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलनकारियों ने सहमति जताकर अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया।
इस अवसर पर रवींद्र जैन, अंगद चौहान, विद्यासागर यादव, हरीश आर्य, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, गणेश चौहान, शैलेश यादव, राजकुमार राय, दुर्गेश यादव, राकेश यादव, पन्नेलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें