फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर शुक्रवार की देर रात गोपलापुर चौराहे पर दो बाइक की आपस में टक्कर होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलाें को सीएचसी बनकटी भिजवाया गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा विश्वभंरपुर निवासी सबरे आलम (32) रात में करीब दस बजे बाइक से फरेंदा की तरफ जा रहे थे कि गोपलापुर चौराहे के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। घटना में कैम्पियगंज क्षेत्र के रामनगर निवासी महेंद्र (24), विकास (22) व रमेश (26) व पिपरा विश्वभंरपुर निवासी सबरे आलम घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एबुंलेस के जरिये सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।