फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने के दोषी को साढ़े तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को तीन वर्ष छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं जमा करने पर आरोपी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

आरोपी छोटू उर्फ छोटेलाल निवासी बालाजी मंदिर, आलमबाग, थाना कृष्णानगर, जनपद लखनऊ को न्यायालय ने दोषी ठहराया है। मामला नौतनवा थाना क्षेत्र का है। घटना तीन मार्च 2018 की है। उस समय पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने वाहन रोकने के बजाय पुलिसकर्मी को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और भय का माहौल पैदा हो गया।
इस मामले में नौतनवा थाने में आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीन मार्च 2018 को मुकदमा दर्ज कर 30 मार्च 2018 को आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय-1, महराजगंज की अदालत में हुई। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाही के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी संतोष मिश्रा ने पैरवी की। वहीं कोर्ट मोहर्रिर अनुराग यादव और पैरोकार हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी बृजनाथ गौड़ व उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह की गवाही अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें