फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 22 नवम्बर को खेलो इंडिया मिनी स्टेडियम में होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक खेल स्पर्धा को लेकर आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन



फरेंदा। विधायक खेल स्पर्धा 2025 को लेकर शनिवार को तहसील में बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतिभाग कराने व प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर विधायक वीरेंद्र चौधरी व एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि विधायक खेल स्पर्धा क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच है। अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराएं ताकि उनकी प्रतिभा सामने आ सके। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि विधायक खेल स्पर्धा युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर माध्यम है। क्षेत्र के खिलाड़ियों का प्रतिभाग सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्य करें। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि युवा कल्याण विभाग ने आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में 21 नवंबर को रजिस्ट्रेशन खेलो इंडिया मिनी स्टेडियम फरेंदा में होगा। शुभारंभ 22 नवम्बर और समापन 23 नवम्बर को होगा। प्रतियोगिता में बॉलीवाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, जूडो, वेटलफ्टिंग व फुटबॉल सहित अन्य खेल शामिल हैं। इस दौरान बीडीओ अतुल कुमार, बीईओ सुदामा व एडीओ पंचायत राधेश्याम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें