फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनसुनवाई में गणना प्रपत्र न मिलने की सर्वाधिक शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के पास एक घंटे में कुल पांच विधानसभाओं से 20 मतदाताओं ने फोन किया
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को तीसरे दिन एसआईआर के संदर्भ में जनपद के मतदाताओं की समस्याओं को फोन पर और निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी के पास एक घंटे में कुल पांच विधानसभाओं से कुल 20 मतदाताओं ने फोन किया।
जनसुनवाई में अधिकांश समस्याएं गणना प्रपत्र न मिलने, 2003 मतदाता सूची में नाम न होने, नए मतदाता होने की सूरत ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया जैसे विषयों से संबंधित रहीं। कुछ मतदाताओं ने ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। उन्होंने मतदाता को ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने का तरीका बताया। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निस्तारित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं से बात करने के उपरांत प्राप्त शिकायतों को संबंधित ईआरओ को प्रेषित कर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा इस कड़ी में सभी मतदाताओं को अवगत कराना है कि 2003 की मतदाता सूची सभी बीएलओ के पास उपलब्ध है। साथ ही उनके सहयोग में लगे कर्मियों को भी मतदाता सूची की एक प्रति उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी महोदय प्रतिदिन मोबाइल नंबर 8423675896 पर मतदाताओं और बीएलओ की समस्याओं को 11 बजे से 12 तक मतदाताओं की एसआईआर संबंधी समस्याओं को सुनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें