फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान प्रतिनिधि ने ठेकेदार पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। विकास खंड के ग्राम छपिया में निर्माणाधीन नहर पुल को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साबिर अली ने ठेकेदार पर अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी देने तथा हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


साबिर अली के शिकायती पत्र के अनुसार, गांव के सामने निचली नारायणी नहर पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि पुल की छत की ढलाई के मात्र चार दिन बाद ही उसकी शटरिंग खोल दी गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता पैदा हो गई थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया।
आरोप है कि सवाल पूछने पर ठेकेदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद जब वह छपिया चौराहे पर खड़े थे, तभी ठेकेदार अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें घेरकर मारपीट करने की कोशिश की। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी ठेकेदार और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें