फरेंदा। मेरा युवा भारत केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक संस्थान महराजगंज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं के अंदर कौशल का विकास करना चाहिए। उनके हुनर को पहचान कर उनको प्रशिक्षित करने का कार्य सरकार कर रही है। युवाओं के अंदर कौशल का विकास होगा तो बेराेजगारी दूर होगी।
विशिष्ट अतिथि नोडल प्रधानाचार्य मसूद इशरत ने कहा केंद्र सरकार युवाओं के प्रति जागरूकता अभियान, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, तकनीकी जान को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। आज वैश्विक स्तर पर विश्व युवा कौशल दिवस का 10 वीं वर्षगांठ मनाया जा रहा है।
सरकार की मंशा है कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे, नहीं धन के अभाव में रोजगारपरक शिक्षा से दूर रहे। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष हृदेश कुमार यादव, धनपाल, रामजीत संतोष कुमार, कौशल कुमार गौतम, गंगा यादव मौजूद रहे।