फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय समिति की बैठक की
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन करोड़ परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने एवं एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर जनपद स्तरीय समिति की प्रथम बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में भी ऐसी महिलाओं को जो अबतक स्वयं सहायता समूहों से वंचित रही हैं, उनको समूहों से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करें। साथ ही उनको विभिन्न शासकीय योजनाओं से संतृप्त कर और उनका कौशल विकास कर उन्हें लखपति बनाए जाने की कार्ययोजना को तैयार कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद में पात्र गृहस्थी, अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में (पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय) राशन कार्ड धारक में से अवशेष परिवारों, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के अवशेष लाभार्थियों, विधवा पेंशन की अवशेष लाभार्थियों तथा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर नल योजना से आच्छादित परिवारों में से छूटे हुए पात्र निर्धन परिवार की महिलाओं को अभियान चलाकर तथा आईईसी गतिविधियों के माध्यम से ''स्वयं सहायता समूह'' से जोड़ने की कार्यवाही कर उन्हें लाभान्वित करें। जिलाधिकारी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया कि सभी लाइन विभागों के साथ समन्वय करते हुए महिलाओं को समूह से जोड़ें। इस संदर्भ में उन्होंने समस्त बीडीओ और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करते सदस्य महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, पीडी डीआरडीए राम दरश चौधरी, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें