फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना फेरे लिए मंडप से लौटी युवती

Mon, 20 Jan 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम फिर विवादों में आ गया है। सचिव ने जमीनी हकीकत जाने बिना ही फोन से जांच रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

इसके चलते शादी के लिए पहुंची युवती और वर पक्ष को मंडप से लौटना पड़ा। मामले में अधिकारियों ने जांच की। आज कार्रवाई हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी को लक्ष्मीपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम पंचायत कजरी की एक युवती और वर पक्ष के लोग पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि पुत्री शादी के मंडप में पहुंची तो पता चला कि उसका आवेदन रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट लगी थी कि उसकी शादी चार साल पूर्व हो गई है, जबकि उसके पिता ने बताया कि रिपोर्ट सही नहीं है। सूची में दर्ज नंबर पर जब ग्राम सचिव ने फोन के जरिये सत्यापन किया तो फोन मिश्रवलिया में जा लगा, जहां सचिव की ओर से कुछ पूछताछ किया गया।
लाभार्थी जब कजरी कि है तो फोन मिश्रवलिया में क्यों लगाया गया। सचिव की लापरवाही का खामियाजा वर-वधू पक्ष को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सचिव की लापरवाही के चलते विवाह मंडप से लाैटना पड़ा। इससे काफी परेशानी हुई। ग्रामीण गोविंद, तेजाई, रामवृक्ष मौर्य, फुला, आयतूनिशा ने बताया कि युवती की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि अगर फोन से सचिव ने आवेदनकर्ता का सत्यापन किया है तो गलत है। युवती की शादी नहीं हुई है। बीडीओ लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही एडीओ समाज कल्याण अधिकारी कजरी गांव में जांच करने गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें