फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी से मिलने दिल्ली से महराजगंज पहुंची युवती, नहीं पहुंचा प्रेमी

Tue, 26 Dec 2023 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रेम जाल में फंसी एक युवती दिल्ली से अपने मां-बाप को छोड़कर शनिवार को फरार हो गई। सोमवार को आधी रात को महराजगंज निवासी अपने प्रेमी से मिलने बस स्टेशन पर उतरी। उसने प्रेमी को फोन किया तो उसने मिलने से इन्कार कर दिया और अपना मोबाइल बंद कर लिया। इससे युवती परेशान हो गई और बस स्टेशन पर ही रोने लगी।
विज्ञापन

रात में बस स्टेशन पर अकेले उसको रोता हुआ देख पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो कहानी खुलकर सामने आ गई। पहले लड़की ने कुछ बताने से इन्कार किया, लेकिन बाद में अपनी कहानी बताते हुए फूट-फूटकर रो पड़ी। पीड़िता का कहना है की जिसके लिए घर बार छोड़कर यहां आई उसने ही अपना मोबाइल बंद कर लिया है। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और कुशीनगर जिला निवासी उसके मामा को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया।
दिल्ली के डाबरी थाने में दर्ज है केस
युवती के लापता होने के बाद घरवालों ने दिल्ली के डाबरी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। रात में जैसे ही महराजगंज पुलिस ने उसके परिजनों को दिल्ली में सूचना दी तो उसके माता-पिता और बहन वहां से रवाना हो गए।सदर कोतवाल आनंद गुप्ता ने बताया कि माता-पिता के आने में देरी होने पर कुशीनगर से पहुंचे युवती के मामा को उसकी सुपुर्दगी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें