फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंगल गीतों के बीच मंदिर में नए गर्भगृह की रखी गई नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
67 वर्ष पुराने राम जानकी मंदिर का होगा कायाकल्प
विज्ञापन


भिटौली। सदर तहसील के दरौली टोला अजमतपुर स्थित ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ सोमवार को विधि-विधान के साथ किया गया। वर्षों पुराने मंदिर में नए गर्भगृह के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन करके नींव डाली गई।
मंदिर का इतिहास भी काफी पुराना है। वर्ष 1959 में दिवंगत महंत राम जी दास ने भिक्षाटन कर इस मंदिर का निर्माण कराया था। समय के साथ यह मंदिर जर्जर हो गया। इस वजह से अब इसके जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की गई। वर्तमान में मंदिर की देखरेख महंत उदित दास कर रहे हैं। मंदिर के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी महंत राम जी दास के पुराने शिष्य अशोक जायसवाल ने अपने कंधों पर उठाते हुए गर्भगृह निर्माण का कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के आम लोग भी मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें