फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डंठल में लगी आग पीएचसी तक पहुंची, कई उपकरण जलकर राख

विज्ञापन
फरेंदा पीएचसी में आग लगने से जला सामान।  
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसल्टेटर, नेबुलाइजेशन मशीन आदि सामान जलकर हो गए राख
विज्ञापन

ग्रामीणों काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
फरेंदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में डंठल से निकली चिंगारी ने काफी नुकसान किया। आग लगने से अस्पताल के भीतर रखे गए स्वास्थ्य के लिए उपयोगी उपकरण स हित जरूरी सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फरेंदा क्षेत्र के महदेवा दूबे स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे कुछ लोगों ने खेत में डंठल जलाया था। डंठल जलते हुए आग अस्पताल के समीप पहुंच गई। इसी दौरान आग से निकली चिंगारी से अस्पताल के भीतर रखे कागजात जलने लगे। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अस्पताल के अभिलेखीय कक्ष में भी आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगने से अस्पताल के भीतर रखा गया ऑक्सीजन कंसलटेटर, कंम्प्यूटर, टीवी, नेबुलाइजेशन मशीन, सेक्सन मशीन, चार आलमारी व एक बेड सहित तमाम अभिलेख जलकर राख हो गए। आग लगने से काफी नुकसान हो गया। तेज हवा के कारण आग की लपटे काफी तेज हो गईं। आग को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी आने में देरी पर गांव के लोग खुद ही आग बुझाने का प्रयास करने लगे। फॉर्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने बताया कि आग से अस्पताल का सामान जल गया है, इससे स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

करीब चार हजार की आबादी होगी प्रभावित
फरेंदा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे आग लगने से कई कीमती उपकरण व उपयोगी सामान जल गए। इस पीएचसी पर इलाज के लिए महदेवा, खजुरिया, पिपरा तहसीलदार, रामनगर, बरातगाड़ा, गोविंदपुर समेत अन्य गांवों के करीब चार हजार की आबादी आती थी।
वर्जन
पीएचसी में आग से क्या-क्या नुकसान हुआ है इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
- नवनाथ प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें